Zoho Arattai का बड़ा धमाका: अब WhatsApp जैसा End-to-End Encryption आने वाला है

Arattai

Zoho,Arattai Messenger के बारे में आप जरूर जानते होंगे, Zoho का होम-ग्रोन इंडीजीनस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप, ठीक WhatsApp की तरह। जब Zoho ने Arattai लॉन्च किया था, तब इसे भारत की टेक्नोलॉजी सक्सेस में एक बड़ा breakthrough माना गया था। पूरे इंडिया में Arattai को लेकर एक वेव देखने को मिला था और भारत सरकार भी इस डेवलपमेंट के साथ खड़ी थी।

लेकिन कुछ दिनों से लगातार एक न्यूज़ चल रही थी कि Zoho Arattai की सक्सेस अब पहले जैसी नहीं रही। The Indian Express ने भी हेडलाइन छापी “From Hype to Hush”, जिसका मतलब था कि एक समय पर Arattai hype में था, लेकिन अब उसकी ग्रोथ रुकती दिख रही है।

Arattai टॉप 100 apps से बाहर क्यों हुआ?

Google Play Store और Apple App Store पर Arattai लगातार टॉप 100 में दिख रहा था, लेकिन पिछले एक महीने में इंस्टॉलेशन और पॉपुलैरिटी में significant dip आया और app top 100 से बाहर हो गया।

जब इस बारे में श्रीधर वेम्बू जी से एक इंटरव्यू में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि Ups and Downs चलते रहते हैं और ज्यादा चिंता की बात नहीं है। साथ ही उन्होंने हिंट दिया कि वे कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं।

Arattai की सबसे बड़ी कमी: End-to-End Encryption नहीं था

WhatsApp का सबसे इंपॉर्टेंट फीचर End-to-End Encryption Arattai में मौजूद नहीं था। इसी वजह से लोग Arattai पर पूरा भरोसा नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि privacy और communication security का भरोसा नहीं मिल रहा था।

यही कमी Arattai को WhatsApp जैसी global apps के सामने कमजोर बना रही थी।

Zoho Arattai का बड़ा ऐलान: अब आएगा End-to-End Encryption

Zoho के Co-Founder और Chief Scientist श्रीधर वेम्बू ने अब घोषणा की है कि Arattai जल्द ही WhatsApp जैसी End-to-End Encryption टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। यह उनके अनुसार एक मेजर साइंटिफिक breakthrough है और उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह फीचर पूरी तरह रोल-आउट कर दिया जाएगा।

End-to-End Encryption होता क्या है?

WhatsApp में आपको “End-to-End Encrypted” लिखा दिखता है। इसका अर्थ यह है कि A (sender) से B (receiver) तक जो भी मैसेज जाता है, उसे बीच में कोई भी नहीं पढ़ सकता, यहां तक कि WhatsApp भी नहीं।

इसे छोटा सा उदाहरण समझें:

अगर User A ने “Hi” भेजा, तो वह फोन से बाहर जाते ही encrypt होकर “XYZ” जैसा बन जाता है। यह XYZ केवल B की निजी key से ही वापस “Hi” में बदल सकता है। मतलब सिर्फ sender और receiver ही असली मैसेज देख सकते हैं।

Zoho ने पूरा सिस्टम दुबारा बनाया

श्रीधर वेम्बू जी के अनुसार पूरा encryption सिस्टम scratch से फिर से लिखा गया है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह home-grown है और किसी भी थर्ड-पार्टी पर निर्भर नहीं है।

लगभग 6000 लोग इस समय testing कर रहे हैं, issues को fix किया जा रहा है और एक और testing round के बाद इसे पब्लिक के लिए रिलीज किया जाएगा।

उनका कहना है कि यदि सबकुछ ठीक रहा, तो कुछ दिनों में deployment शुरू कर दिया जाएगा।

Arattai की वापसी?

Arattai के टॉप 100 ऐप्स से बाहर होने के बाद कई लोग कहने लगे थे कि Indian apps सिर्फ कुछ समय के लिए hype बनाते हैं और फिर नीचे गिर जाते हैं। लेकिन अब इस बड़े End-to-End Encryption अपडेट के बाद Zoho Arattai ने सभी critics को जवाब दे दिया है।

यह ऐप अब पहले से ज्यादा मजबूत फीचर्स के साथ WhatsApp को सीधी चुनौती देने की ओर बढ़ रहा है।

WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group
WhatsApp