ओरफिश (Oarfish)
9 फरवरी 2025 को मैक्सिको के बाजा कैलिफ़ोर्निया सुर राज्य के समुद्र तट पर रॉबर्ट हैक्स नामक एक व्यक्ति ने एक दुर्लभ मछली को देखा। उनका कहना है कि वह मछली सीधे उनकी ओर तैरते हुए आई और फिर अपना सिर पानी से थोड़ा ऊपर उठाया। इसे देखने के बाद उन्होंने और वहाँ मौजूद अन्य लोगों ने तीन बार इस मछली को वापस समुद्र में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन हर बार वह वापस किनारे की ओर आ गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस मछली को लेकर हैरान कर देने वाली बातें सामने आने लगीं। यह केवल मैक्सिको में ही नहीं, बल्कि सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया और नवंबर 2024 में कैलिफ़ोर्निया में भी देखी गई थी।
क्या है यह Oarfish?
यह एक बहुत ही दुर्लभ मछली है जिसे ओरफिश (Oarfish) या “डूम्सडे फिश” (Doomsday Fish) भी कहा जाता है। यह समुद्र के बहुत गहरे पानी में पाई जाती है, आमतौर पर 200 से 1000 मीटर की गहराई में। इसी वजह से इसे देखना एक दुर्लभ घटना माना जाता है।
इनकी खास बात यह है कि ये सीधी खड़ी होकर तैरती हैं, यानी सिर ऊपर और पूंछ नीचे। जब इन्हें खतरा महसूस होता है, तब ये अपने शरीर के कुछ हिस्सों, खासकर पूंछ को छोड़ भी सकती हैं।
सबसे दिलचस्प बात जो इसके बारे में कही जाती है, वह यह है कि जब-जब यह समुद्र के किनारे दिखाई देती है, तब प्रलय आना निश्चित होता है। यह भी कहा जा सकता है कि यह पहले से ही प्रलय की चेतावनी दे देती है।

Oarfish को “प्रलय की मछली” क्यों कहा जाता है?
दरअसल, बात यह है कि बीते 100 वर्षों में इस मछली को पृथ्वी पर 22 बार देखा गया है, और इसके दिखने के बाद किसी न किसी प्राकृतिक आपदा का आना तय होता है।
जैसे की, 2011 में जापान में आए भूकंप से पहले ऐसी ही 20 मछलियाँ समुद्र तट पर बहकर आई थीं।
2024 में भी इसे चार बार देखा गया था, और इसके बाद भयावह भूकंप आया। अब फरवरी 2025 में जब इसे फिर से देखा गया है,तो लोगों को लगने लगा है कि कहीं सच में बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच तो नहीं होने वाली! क्यों की उन्होंने 2025 को दुनिया में तबाही की शुरुआत बताया था। उनका कहना था कि 2025 में मानव सभ्यता अपने अंत की ओर बढ़ने लगेगी। और अब, 2025 शुरू होने से पहले ही यह असुभ संकेत देखने को मिल गया है!
इस मछली से जुड़ी किंवदंतियाँ:
जापान (Ryugu no Tsukai – “Dragon’s Messenger”)
जापान में इसे “Ryugu no Tsukai” कहा जाता है, जिसका अर्थ है “समुद्री देवता के महल का संदेशवाहक”। यह प्राकृतिक आपदाओं और प्रलय की चेतावनी देने वाली मानी जाती है
फिलीपींस (“Tsunami Fish” या “Earthquake Fish”)
फिलीपींस में इसे “सुनामी फिश”या “भूकंप फिश”भी कहते हैं, क्योंकि इसका समुद्र की गहराई से सतह पर आना किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा का संकेत माना जाता है।
यूरोप (“Sea Serpent” या “नाग मछली”)
यूरोप में पुराने समय में इसे “समुद्री साँप”(Sea Serpent) या राक्षस मछली कहा जाता था, क्योंकि यह बहुत लंबी और विशाल होती है।
वैज्ञानिकों की राय क्या है?
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मछली, जिसे Oarfish या Doomsday Fish भी कहा जाता है, ये गहरे समुद्र में रहने के कारण लोगों को आसानी से दिखाई नहीं देती। यह केवल तब ही समुद्र की सतह पर आती है, जब यह रास्ता भटक जाती है या फिर समुद्री परिस्थितियों में किसी प्रकार का बदलाव आने से किनारे पर आ जाती है। इसके बाद, अक्सर इसकी मृत्यु हो जाती है।
वैज्ञानिक Oarfish और प्राकृतिक आपदाओं के बीच कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं मानते,लेकिन संस्कृतियों में सदियों से इसे एक चेतावनी का संकेत माना जाता है।
Follow us to Know more: latestinhindi.com
Leave a Reply