2025 में आधार कार्ड भर्ती (Job vacancy):
भारत में सरकारी नौकरियों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। वर्ष 2025 में UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) और CSC e-Governance Services India Ltd. की ओर से आधार कार्ड से संबंधित एक नई भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत देशभर के युवाओं को सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियाँ विस्तार से देंगे, ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें।
आधार कार्ड भर्ती के लिए मुख्य विशेषताएँ
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संस्था | UIDAI (आधार) / CSC ई-गवर्नेंस |
पद के नाम | आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर |
कुल पद | 500+ |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 31 मई 2025 |
अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
चयन प्रक्रिया | सीधा चयन (इंटरव्यू + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन + मेडिकल टेस्ट) |
योग्यता | 10वीं/12वीं/आईटीआई/पॉलिटेक्निक पास |
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 45 वर्ष |
आधार कार्ड भर्ती का उद्देश्य
UIDAI की इस भर्ती का उद्देश्य देशभर में डिजिटल इंडिया और आधार सेवाओं को मजबूत बनाना है। इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती CSC (Common Service Center) द्वारा संचालित की जा रही है, जो ई-गवर्नेंस को जमीनी स्तर पर मजबूत करता है।
पद विवरण
1. आधार ऑपरेटर
- जिम्मेदारियाँ: आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, आधार कार्ड प्रिंटिंग आदि।
- योग्यता: 10वीं या 12वीं पास
2. सुपरवाइजर
- जिम्मेदारियाँ: ऑपरेटरों की निगरानी, डाटा की जांच, ग्राहक सहायता
- योग्यता: 12वीं पास या उससे ऊपर, अनुभव को वरीयता
आधार कार्ड भर्ती का आवेदन कौन कर सकता है?
- भारत का कोई भी नागरिक (मेल/फीमेल)
- 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार
- जिनके पास वैध डॉक्यूमेंट्स हों
- पॉलिटेक्निक/आईटीआई पास उम्मीदवारों को भी वरीयता
आधार कार्ड भर्ती का चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के तहत होगा:
- इंटरव्यू (साक्षात्कार) – वीडियो/ऑफलाइन माध्यम से
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) – सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच
- मेडिकल टेस्ट – साधारण स्वास्थ्य परीक्षण
आवश्यक दस्तावेज
दस्तावेज | विवरण |
शैक्षणिक प्रमाणपत्र | 10वीं, 12वीं, ITI या पॉलिटेक्निक की मार्कशीट |
आधार कार्ड | फोटोकॉपी सहित |
पासपोर्ट साइज फोटो | कम से कम 4 हाल की फोटो |
हस्ताक्षर | स्कैन की हुई कॉपी |
जाति प्रमाणपत्र | SC/ST/OBC के लिए अनिवार्य (यदि लागू हो) |
पुलिस वेरिफिकेशन | आवश्यक होने पर |
ऑफलाइन eKYC | UIDAI द्वारा जनरेट की गई PDF |
अधिकृत प्रमाणपत्र | सुपरवाइजर सर्टिफिकेट की कॉपी |
पैन कार्ड, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर | वैध होना चाहिए |
आधार कार्ड भर्ती का आवेदन प्रक्रिया (Step by step guide)
- CSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। – cscspv.in
- Career में ASK Operators को चुनें।
cscspv.in https://cscspv.in/career.html - “Apply Now” पर क्लिक करें।
- फॉर्म में:
- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पैन नंबर, जन्मतिथि भरें
- स्टेट व डिस्ट्रीक्ट सेलेक्ट करें
- योग्यता व अनुभव दर्ज करें
- अपना रेज़्यूमे और आवश्यक सर्टिफिकेट्स अपलोड करें
- कैप्चा भरकर सबमिट करें।
राज्य व जिला अनुसार आवेदन
यह भर्ती ऑल इंडिया लेवल पर है। हर राज्य के जिलों में वैकेंसी उपलब्ध है, जैसे:
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- गुजरात
- दिल्ली
- हरियाणा
- पंजाब
- आंध्र प्रदेश
- कर्नाटक आदि
उम्मीदवार अपने राज्य व ज़िले का चयन करके उसी अनुसार फॉर्म भर सकते हैं।
नौकरी के लाभ
- अपने स्थानीय जिले में नौकरी का मौका
- कोई एग्जाम या फॉर्म फीस नहीं
- सरकारी सेवाओं से जुड़ने का अवसर
- अनुभव प्राप्त करने का अच्छा मौका
आधार कार्ड भर्ती के लिए महत्वपूर्ण सलाह
- आवेदन करते समय अपने दस्तावेज़ों को PDF में स्कैन कर लें
- आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट अवश्य प्राप्त करें
- गलत जानकारी देने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है
- अंतिम तिथि यानी 30 जून 2025 से पहले आवेदन जरूर कर दें
अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, तो आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका है। न कोई परीक्षा, न कोई फॉर्म फीस – यह एक सीधी भर्ती प्रक्रिया है।
इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर आवेदन करें।
ध्यान दें: ज्यादा जानकारी और फॉर्म भरने के लिए CSC या UIDAI की वेबसाइट पर विज़िट करें।
अगर आपके मन में इस भर्ती को लेकर कोई सवाल है, तो कमेंट में ज़रूर पूछें। हम आपको हर सवाल का जवाब देंगे और आगे भी इसी तरह की सरकारी नौकरियों की अपडेट लाते रहेंगे।
और भी जॉब वचनस्य के बारे में जान ने के लिए यहाँ क्लिक करें – Jobs
Leave a Reply